
।। ऑपरेशन क्लीन में पुरानी बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 लावारिस वाहन हुए नीलाम।।
उत्तर प्रदेश
बस्ती। जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान का असर अब साफ नजर आने लगा है। इसी क्रम में थाना पुरानी बस्ती में आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस, माल मुकदमती और एमवी एक्ट से जुड़े कुल 8 वाहनों की नीलामी कर दी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के निर्देशन में पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। नीलामी की प्रक्रिया नायब तहसीलदार कमलेंद्र प्रताप सिंह (नीलामी मजिस्ट्रेट) की निगरानी में पूरी हुई, जबकि मौके पर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह स्वयं मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन क्लीन के तहत थानों में पड़े निष्प्रयोज्य वाहनों का निस्तारण लगातार जारी रहेगा, ताकि थाना परिसर साफ-सुथरा रहे और लंबे समय से पेंडिंग माल मुकदमती वाहनों से निजात मिल सके।
पुरानी बस्ती पुलिस का एक्शन मोड में होना इस बात का संकेत है कि अब जिले में लावारिस और अनुपयोगी सामानों के दिन गिने-चुने रह गए हैं।







