A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

इंडियन आइडल सीजन 16 के गाला राउंड में धनबाद के अभिषेक दिखाएंगे गायकी का जलवा

धनबाद : कोयलांचल के प्रतिभाशाली गायक अभिषेक कुमार अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरने को तैयार हैं। इंडियन आइडल सीजन 16 में अपनी शानदार गायकी से जजों और दर्शकों के दिल में जगह बना चुके अभिषेक इस सप्ताहांत पहले गाला राउंड में लाइव नजर आएंगे। शनिवार और रविवार की रात आठ बजे सोनी टीवी पर उनका प्रदर्शन प्रसारित किया जाएगा।

अभिषेक ने बताया कि यह राउंड “प्रीमियम पार्टी” कहलाता है और प्रतियोगिता बेहद कड़ी है। वे लगातार 18 घंटे रियाज कर रहे हैं और हर गीत की बारीकी पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “मेरा पूरा फोकस रियाज और गायकी पर है ताकि मैं कोयलांचल का नाम रोशन कर सकूं।”

गायक अभिषेक ने बताया कि जल्द ही वोटिंग लाइन खुलने वाली है और उन्होंने कोयलांचलवासियों से अधिक से अधिक वोट कर उनका समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के समय क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के संगीत शिक्षक अश्विनी आनंद ने उन्हें पूरा सहयोग दिया था, जबकि उनके पहले गुरु उनके मामा पंकज सांवरिया हैं जिन्होंने संगीत की बुनियादी शिक्षा दी।

उदित नारायण जैसे दिग्गज गायकों के साथ मंच साझा कर चुके अभिषेक अब देशभर के दर्शकों के बीच अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। धनबाद और झारखंड के संगीत प्रेमियों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं कि वे इस बार इंडियन आइडल ट्रॉफी को अपने नाम करेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!