A2Z सभी खबर सभी जिले की

अधिवर्षिता पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कलेक्टर ने किया सम्मान—दी शाल, श्रीफल और PPO की सौगात

IMG 20251201 170523

बलौदाबाजार, 1 दिसंबर 2025/
जिले के विभिन्न विभागों में अधिवर्षिता उपरांत सेवा निवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने सम्मानजनक विदाई दी। कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित सादे एवं गरिमामय समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा पेंशन अदायगी आदेश (PPO) की प्रति सौंपकर उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि शासन-प्रशासन की सबसे बड़ी ताकत उसके कर्मठ कर्मचारी होते हैं, जो वर्षों तक जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए दीर्घायु, स्वस्थ व आनंदमय जीवन की कामना की।
समारोह में जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल और जिला कोषालय अधिकारी सौम्या शर्मा भी उपस्थित रहीं।

नवंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए अधिकारी-कर्मचारी
इस माह जिले के कई विभागों से अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिन्हें प्रशासन ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। इनमें—

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सुखन राम नायक एवं राजेंद्र कुमार त्रिपाठी

खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार से अलोक चंद्र शर्मा

विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार से भूपेंद्र कुमार शर्मा

वनमंडलाधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार से झुनू राम यादव
शामिल हैं।

सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और प्रशासनिक परिवार द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!