उत्तर प्रदेशबस्ती

।। जिले के अन्य विकास खण्डों की अपेक्षा दुबौलिया में सबसे कम मनरेगा मजदूर कर रहे मनरेगा कार्य।।

।। BDO ने सचिव और टीए व मनरेगा एपीओ को मनरेगा भ्रष्टाचार रोकने की सौंपी थी जिम्मेदारी।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। BDO दुबौलिया संदीप सिंह के अथक प्रयास से ग्राम पंचायतों में रुका मनरेगा फर्जीवाड़ा ।।

💫 गर्मी बीतने व बरसात शुरू होते ही ग्राम पंचायतों में बढ़े भ्रष्टाचार को लेकर एक्टिव हुए थे BDO संदीप सिंह।

💫 BDO ने सचिव और टीए व मनरेगा एपीओ को मनरेगा भ्रष्टाचार रोकने की सौंपी थी जिम्मेदारी।

💫 जिले के अन्य विकास खण्डों की अपेक्षा दुबौलिया में सबसे कम मनरेगा मजदूर कर रहे मनरेगा कार्य।

12 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

    दुबौलिया बस्ती ।। खण्ड विकास अधिकारी दुबौलिया संदीप सिंह की सक्रियता से विकासखण्ड दुबौलिया के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा भ्रष्टाचार रुका हुआ है । BDO संदीप सिंह के सक्रियता की तरह यदि जिले के सभी BDO एक्टिव हो जाय तो ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार रुक जायेगा और विकास कार्यों की गति बढ़ जायेगी ।

     आपको बता दें कि खण्ड विकास अधिकारी दुबौलिया संदीप सिंह ने गर्मी का मौसम बीतने के बाद से ही एक्टिव हो गये थे और बरसात लगते ही मनरेगा भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सचिव , तकनीकी सहायक व मनरेगा एपीओ को निर्देश दे दिया था और कहा था कि किसी भी हाल में ग्राम पंचायतों में मनरेगा भ्रष्टाचार न हो यदि किसी ग्राम पंचायत से मनरेगा भ्रष्टाचार की शिकायत होती है तो सम्बंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी । BDO संदीप सिंह की मेहनत रंग लाई है और जिले के अन्य विकास खण्डों की अपेक्षा सबसे कम मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे हैं और ग्राम पंचायतों में विकास की गति बढ़ी है । झमाझम बारिश में भी जिले के अनेक ग्राम पंचायतों में बढ़ चढ़कर मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगी थी और BDO व अन्य जिम्मेदारों की मिलीभगत से झमाझम बारिश में लगे हुए मनरेगा मजदूरों के मस्टर रोल का भुगतान हो चुका है जिसकी जांच करना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है ।

      BDO संदीप सिंह के ईमानदारी की चर्चा पूरे जिले में चल रही है कि BDO संदीप सिंह ने कमीशन की लालच को छोड़कर ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को बढ़ाने में जुटे हुए हैं । BDO संदीप सिंह का सीधा मतलब है कि जब काम नही तो दाम नही अर्थात् जब मनरेगा मजदूर कार्य नही करेंगे तो फर्जी भुगतान नही होगा और जब मनरेगा मजदूर कार्य करेंगे तभी मनरेगा कार्यों का भुगतान होगा । BDO संदीप सिंह का कार्य सराहनीय है जिसको लेकर जिले में चर्चा का बाजार गर्म है ।

Back to top button
error: Content is protected !!