जावरा /रिंगनोद – नवांकुर समिति अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के माध्यम से जल संरक्षण के निमित्त बोरी बंधान किया गया।
इस अवसर पर विकास खंड समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने कहा कि छोटे छोटे प्रयास कर जल संरक्षण करना हमारे भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।बहते पानी को रोकने हेतु बोरी बंधान एवं पाला बंधान बहुत ही सार्थक उपाय हे। प्रत्येक बूँद का सही उपयोग करके हम पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं।
नवांकुर समिति के अध्यक्ष अभय कोठारी ने कहा कि वर्षा जल को टैंक में संग्रहित करना, नल को अनावश्यक रूप से खुला न छोड़ना, तथा टपकते नल की तुरंत मरम्मत करना सरल लेकिन प्रभावी कदम हैं। घर में कम फ्लश वाले टॉयलेट और जल‑संचय वाले शॉवरहेड स्थापित करने से दैनिक उपयोग में बड़ी बचत होती है
परामर्श दाता अंकित ठाकुर,नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान , स्टूडेंट प्रस्फुटन समिति गोंदी शंकर के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, डॉ.मुकेश गुर्जर ,दीपक त्रिवेदी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।।