A2Z सभी खबर सभी जिले की

अपराध पर पुलिस का प्रहार: दो मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी

दहेज हत्या और पॉक्सो एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार

अपराध पर पुलिस का प्रहार: दो मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी

 

57ddd8a3 6360 4ee8 9f85 84e1d3b22444 1767083901345पॉक्सो एक्ट का आरोपी।

 

हाटा कुशीनगर ,हाटा पुलिस ने दहेज हत्या और पॉक्सो एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हाटा कोतवाली क्षेत्र से एक अभियुक्त को दहेज हत्या के आरोप में पकड़ा गया, जबकि दूसरे को पॉक्सो एक्ट के तहत बंचरा सुकरौली नहर रोड से गिरफ्तार किया गया। यह मामला हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव का है। बिहार के बेतिया निवासी सुरेश पटेल ने अपनी बेटी शारदा की शादी तीन साल पहले सिंहपुर निवासी मकसूदन से की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले शारदा को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। 12 दिसंबर को नवविवाहिता शारदा की कथित हत्या कर शव गायब कर दिया गया था। 15 दिसंबर को शारदा के पिता सुरेश पटेल जब सिंहपुर स्थित अपनी बेटी के घर पहुंचे और समधी से शारदा के बारे में पूछा, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद शारदा के पिता ने कोतवाली में अपनी बेटी की हत्या और शव गायब करने के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार को इस घटना में वांछित अभियुक्त शैलेंद्र सिंह निवासी सिंहपुर, थाना हाटा को प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे की टीम ने नगर के धरुआडीह कट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक डिजायर कार भी कब्जे में ली है। इस मामले में उमेश सिंह और विकास सिंह नामक दो अभियुक्तों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। एक अन्य घटनाक्रम में, पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त शंभू नाथ चौहान निवासी पिडरा गोपाल टोला, हाटा को मंगलवार सुबह करीब दस बजे बंचरा सुकरौली नहर रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इन गिरफ्तारियों के दौरान एस.एस.आई. रामचरन सरोज, उपनिरीक्षक संतराज यादव, राहुल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!