
सिविल बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारी का प्रमाण पत्र वितरण आज
-अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, महासचिव सुनीता मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित

फरीदपुर (बरेली)। फरीदपुर सिविल न्यायालय परिसर में सोमवार 5 जनवरी को चुनाव अधिकारियों द्वारा वर्ष 2026-2027 के दो वार्षिक निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी को प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी चुनाव अधिकारी ने दी। चुनाव अधिकारी ने बताया की बार काउंसिल के नियम अनुसार नामांकन प्रक्रिया की गई जिसमें निर्विरोध निर्वाचित सभी पदाधिकारी को प्रमाण पत्र का वितरण सोमवार 5 जनवरी को किया जाएगा जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिसमें सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन, फरीदपुर के द्विवार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट, महासचिव सुनीता मिश्रा एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवेश त्रिवेदी एडवोकेट, संजीव कुमार सिंह नीटू एडवोकेट, परितोष चौधरी एडवोकेट और मुकेश प्रताप सिंह एडवोकेट सहित अन्य पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी पत्र वैध पाए गए। चूंकि किसी भी पद पर एक से अधिक नामांकन नहीं हुए इसलिए सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष नरेश चौधरी ने बताया कि चुनाव बार काउंसिल के मॉडल बाय लाज के अनुसार संपन्न हुआ जिसमें समस्त अधिवक्ताओं, मतदाताओं ने एक जुटता का परिचय दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी अंगने लाल, चुनाव अधिकारी बी आर जयंत, मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन के सभी निर्वाचित पदाधिकारी का प्रमाण पत्र का वितरण आज सोमवार 5 जनवरी 2026 को किया जाएगा जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।



