
करनाल के सेक्टर 16 मे पिछले दिनों एक ज्वेलर्स के साथ कुछ लोगो ने डकैती करके 15 किलो सोना और करीब 15 लाख कैश लूट लिया था। आज करनाल पुलिस की CIA टीमों ने 4 आरोपियों को करनाल और अम्बाला से गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी ज्वेलर्स के साथ वाली एक अन्य ज्वेलर्स की शॉप पर काम करते थे और उनका लुटे गए ज्वेलर्स की शॉप पर काम के लिए आना जाना रहता था। इन्ही लोगो ने प्लानिंग करके उसको लूटने का प्लान बनाया और उसको अंजाम दिया। DSP राजीव कुमार ने आज प्रेस वार्ता मे बताया की अधिकतम सोना और कैश आरोपियों से बरामद कर लिया गया है शेष भी जल्दी बरामद कर लिया जायेगा।










