A2Z सभी खबर सभी जिले की

खड़ंजे की ईंट उखाड़कर नाली निर्माण कराने से ग्रामीणों में आक्रोश

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
विकासखंड दुद्धी अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर के मालिया नदी किनारे स्थित यादव बस्ती में पूर्व में लगे ईंट के खड़ंजे को उखाड़कर नए नाली निर्माण में लगाए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।IMG 20260116 WA0029

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा मनमाने तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
मौके पर मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद पासवान सहित ग्रामीण जय मौर्य ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव द्वारा अपनी जेसीबी मशीन से पूर्व में बने ईंट के खड़ंजे को उखाड़कर नाली निर्माण में उन्हीं ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जो विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण है। ग्रामीणों ने कहा कि खड़ंजा होने से आम लोगों को मालिया नदी तक आने-जाने में काफी सहूलियत मिलती थी, लेकिन उसे उखाड़ दिए जाने से अब परेशानी बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण के लिए नए ईंटों की खरीद कर कार्य कराया जाना चाहिए था, न कि पहले से बने खड़ंजे को तोड़कर। उनका आरोप है कि यह कार्य सरकारी धन के गबन की मंशा से कराया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।
वहीं इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि खड़ंजे की ईंटों का उपयोग नाली निर्माण में किया गया है। यदि ग्रामीणों को इस पर आपत्ति है तो वे ईंट का भुगतान नहीं कराएंगे।
इस मौके पर विनोद बीडीसी, बनवारी, नितिस, जय मौर्य, मनोज (पूर्व बीडीसी), राकेश, हृदय कुशवाहा, चंदन, दिलीप, गोलू, उदय, राजेश, करमु यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!