
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 20जनवरी2026
======> नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुनें गए हैं। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आज मंगलवार 20 जनवरी2026 को भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी उपस्थित रहे। जानकारी अनुसार भाजपा मुख्यालय में कल सोमवार 19 जनवरी को भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए, जिसमे किसी और अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा, जिससे नितिन नबीन निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनें गए। इसके पूर्व नितिन को 14 दिसंबर 2025 को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।














