

जिला ब्योरो गोपाल मारु की रिपोर्ट
सरदारपुर। बसंत पंचमी और आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से बरमंडल , लाबरिया,राजोद में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसका मकसद आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और भयमुक्त माहौल बनाना रहा।फ्लैग मार्च में राजोद पुलिस के साथ अन्य थानों के बल 50 से अधिक जवान शामिल हुए। मार्च नगर के प्रमुख मार्गों व संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिसकर्मी मोबाइल सायरन के साथ पैदल गश्त करते नजर आए। मार्च में राजोद थाना प्रभारी रामसिंह मेड़ा भी मोजूद रहें। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।










