A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

देश के प्रमुख सरकारी व निजी क्षेत्र के बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए डोर स्टेप बैंकिंग सुविधा प्रदान करते हैं ।

डोर स्टेप बैंकिंग सेवा उन्हें मिलती है, जिनकी केवाइसी अपडेट हो और घर का पता बैंक में दर्ज किया गया हो।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 02 फरवरी2026

===> बुजुर्ग वरिष्ठतम नागरिकों को पैसों के लेनदेन के लिए बार-बार बैंक में जाना कठीन लगता है। ऐसे में देश के कुछ प्रमुख सरकारी व निजी क्षेत्र के बैंक 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा भी प्रदान करते हैं। वरिष्ठ नागरिक फोन द्वारा या एप्प के माध्यम से अपने घर पर ही नगद राशि बैंक से मंगवा सकते हैं, चेक आदि जमा भी करवा सकते हैं। घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र भी अपडेट करवा सकते हैं। 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक डोर स्टेप बैंकिंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इस डोर स्टेप बैंकिंग सेवा का लाभ लेने के लिए केवाइसी अपडेट होना चाहिए और बैंक के दस्तावेज में घर का पता भी दर्ज होना चाहिए। सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों में यह डोर स्टेप बैंकिंग सेवा वरिष्ठतम नागरिकों को निशुल्क प्रदान किया जाता है। यह डोर स्टेप बैंकिंग सेवा केवल उसी क्षेत्र में दी जाती है, जहां पर आपकी बैंक की शाखा स्थित है। डोर स्टेप बैंकिंग सेवा से घर बैठे ही काम करवाया जा सकता है, इसके लिए बैंक के टोल फ्री नंबर-1800-103-7188, 1800-121-3721, पर फोन कॉल करके लाभ ले सकते है,, इसके लिए बैंक मे फोन कॉल करें, अपना एवं अपने बैंक का नाम बताएं। नगद, चेक, जीवन प्रमाण पत्र आदि सेवा चुनें। सेवा के लिए समय और तारीख चुनें। एप्प के माध्यम से भी इसका लाभ लिया जा सकता है- अपने स्मार्ट फोन पर गुगल प्ले स्टोर/ एप्प स्टोर से डोर स्टेप बैंकिंग एप्प को डाउनलोड करना होगा। अपने मोबाईल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें, अपनी बैंक तथा जो भी सेवा लेना चाहतें हैं उसे चुनें। अपने निवास स्थान का पता और सेवा लाभ लेने के तारीख और समय को भरें। अपने मोबाईल या कम्प्यूटर से बैंक के अधिकृत बेवसाइट- www.psballiance• in पर जाएं। सुविधा देने वाली बैंकों की सूची , एप्प और काॅल सेंटर का लिंक प्राप्त होगा। अब वरिष्ठतम आयु के नागरिकों को परेशान हो की जरूरत नही, है घर बैठे ही बुजुर्ग डोर स्टेप बैंकिंग सेवा के माध्यम से घर पर नगद राशि , चेक जमा करने या जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने जैसे काम आसानी के साथ करवा सकते हैं

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!