

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 5 फरवरी 2026 कराते एसोसिएशन ऑफ जीपीएम के बच्चों ने नेशनल एवं स्टेट प्लेयर को गोल्ड मेडल प्राप्त जीपीएम जिले के एडिशनल कलेक्टर श्री अमित बेक सर द्वारा संस्था में आकर बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा बच्चों इसी तरह मेहनत और लगन से प्रदर्शन करते रहो खेल में अनुशासन की बहुत बड़ी भूमिका है अनुशासन के साथ ही खेल में विजय मिलती है अनुशासन जीवन में आगे बढ़ाने के लिए बहुत महत्व रखता है अनुशासन हमारे व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देता है।
स्टेट में 10 स्वर्ण, 6 रजत एवं 3 कास्ट पदक प्राप्त किनेशनल
नेशनल में 10 बच्चों का चयन हुआ जिसमें से डीएवी स्कूल सारबहरा से सारांश साहू – स्वर्ण पदक एवं एंजेल साहू- कांस्य पदक प्राप्त किया ।
SGFI कराते खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 3 ब्रांच पदक जीतकर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का नाम रोशन किया है। अंडर-19 ब्वाय कराते 1. आदित्य प्रताप सेन- स्वर्ण पदक 2. कौशलेंद्र पाव- स्वर्ण पदक। अंडर 17 ब्वाय कराते 1. मयंक यादव -स्वर्ण पदक 2. हर्ष यादव -स्वर्ण पदक 3. हर्षित चक्रधारी- रजत पदक 4. नलिन यादव -कास्य पदक 5. अवल राठौर -कास्य पदक।अंडर 14 ब्वाय कराते 1. एन सूरज- स्वर्ण पदक 2. निहाल राठौर- स्वर्ण पदक 3. विनायक चक्रधारी- रजत पदक 4. राजवीर जायसवाल -कास्य पदक। अंडर-19 कराते गर्ल्स 1. ईश्वरी भगत- स्वर्ण पदक।अंडर 17 कराते गर्ल्स 1. मनु राठौर- स्वर्ण पदक 2. निर्जला राठौर -रजत पदक 3. आयुषी पड़वार- रजत पदक 4. मिष्ठी चक्रधारी-रजत पदक।अंडर 14 कराते गर्ल्स 1. दीक्षा यादव -रजत पदक।
उपस्थित सभी ने बच्चों की मेहनत और काबिलियत की सराहना की और संस्था के कोच मनोज यादव की मेहनत और मार्गदर्शन का फल है जो अपने जिले और राज्य का नाम रौशन किया है सेक्रेटरी पवन कुमार कश्यप एवं कोषाध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा और पालक उपस्थित थे।




