
चौमू, कुशलपुरा 3दिन से लापता बालिका का नग्न अवस्था मे कुएँ मे शव मिला है, कुएँ मे शव का पता चलते ही आसपास के गावों से हजारों की भीड़ जमा हो गई, सामोद थाना इंचार्ज व गोविन्दगढ़ डिप्टी मौके पर पहुँचे इनको देख कर लोग नारेबाजी करने लगे और प्रसासन पर मिलीभगत का आरोप लगते हुए उच्च अधिकारियो को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे, जनता की मांग को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी,चौमू विधायक, पूर्व विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि मौके पर पहुँचे, अपने कार्य मे लापरवाही बरतने वाले दो कांस्टेबलो को लाइन हाजिर करदिया व इस घटना मे लिप्त पांच लोगो को गीरफदार कर लिया है, दिनभर चले घटनाक्रम के बाद शाम 4 बजे बाद बालिका के परिवार को दस लाख नगद, एक डेयरी बूथ, एक को सविदा पर नौकरी देने पर सहमति बनी, उसके बाद शव को कुएँ से निकाल पर पोस्टमास्टरम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, पुलिस अपनी जांच मे लग गई है!



