A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

पिपरवार में संयुक्त मोर्चा की आभार सभा आयोजित।।

पिपरवार में संयुक्त मोर्चा की आभार सभा आयोजित।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

खलारी। सीसीएल के पिपरवार क्षेत्र स्थित अशोक परियोजना वर्कशॉप में शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में गेट मीटिंग सह आभार सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयाग मिस्त्री ने की, जबकि संचालन रविंद्र कुमार सिंह ने किया।

सभा में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने 12 फरवरी को चार लेबर कोड के विरोध में आयोजित एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूरों को बधाई दी और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों की एकजुटता से हड़ताल सफल रही और आगे भी इसी एकता को बनाए रखने की आवश्यकता है।

वक्ताओं ने केंद्र सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चार लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों और सुविधाओं पर प्रहार है। उन्होंने इसे मजदूरों को फिर से शोषण की ओर धकेलने वाला कदम बताया। सभा में हड़ताल के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मियों की आलोचना भी की गई और सभी मजदूरों से हक और अधिकार की लड़ाई के लिए एक मंच पर आने का आह्वान किया गया।

गेट मीटिंग में केके चतुर्वेदी, रतन लाल, रविंद्र कुमार सिंह, प्रयाग मिस्त्री, दिलीप महतो, हरिवंश महतो, बिजेंद्र प्रसाद, ऋषिकेश मिश्रा, अनिल गौड़, बबलू गरेरी, संजय ठाकुर, जलेश्वर यादव, प्रभु महतो, पूसनी देवी, संगीता टाना भगत सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!