A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में अवनी जैन ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले की होनहार छात्रा अवनी जैन ने एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। अवनी जैन की इस सफलता पर परिवार ने इसे उनके परिश्रम, अनुशासन और गुरुओं के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। अवनी जैन की सफलता से क्षेत्र में गर्व का माहौल है। विद्यार्थियों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणास्रोत बनी है। परिजनों ने बताया कि अवनी प्रारंभ से ही मेधावी रही हैं और उन्होंने नियमित अध्ययन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। अवनी की इस उपलब्धि पर अनिल एवं अनुशासिता जैन, नैनधरा सहित समस्त परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Back to top button
error: Content is protected !!