A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

बरोरा थाना परिसर मे शान्ती समिति सदस्यो की बैठक व होली मिलन समारोह का किया गया

धनबाद
बरोरा थाना परिसर मे शान्ती समिति सदस्यो की बैठक व होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन मुख्य रूप से बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार उपस्थिती मे हुई । गुरूवार की देर शाम बरोरा थाना परिसर मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे बरोरा थाना क्षेत्र व आसपास के कई गणमान्य लोग एक दूसरे को अविर गुलाल कर होली की अग्रिम बधाई दी। बैठक मे सदस्यो ने होली पर्व को किस प्रकार शान्ती पूर्वक से मनाया जाए इस पर सभी लोगो ने अपना अनुभव व विचार रखा। अंत सभी लोग एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी
मौक़े पर बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने कहा की होली में शांति व्यवस्था बनाये रखे जबरदस्ती एक दूसरे को रंग न लगाए अगर होली के दिन क़ानून व्यवस्था को भंग करने का कोई प्रयास करेगा तों उसपर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। कार्यक्रम मे बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार, सुबोध कुमार प्रमाणिक, मनोज कुमार चंदोमबा, अनिल कुमार राम, मिथुन कुमार , महेन्द्र सिंह , जेके झा, मुकेश कुमार राय, निपू सिंह , शिवजी सिंह , मनोज सिंह , देवानंद राजभर, बिठल सिंह, सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!