
कैमूर में जिला स्थापना दिवस और बिहार दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियां हेतु की गई समीक्षा बैठक
जिला पदाधिकारी महोदय कैमूर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्थापना दिवस (17 मार्च, 2026) और बिहार दिवस (22 मार्च, 2026) के भव्य आयोजन के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। इन उत्सवों के माध्यम से जिले की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने और स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मार्च से 22 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
सांस्कृतिक उत्सव: लिच्छवी भवन में रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता, लोक गीत, लोक नृत्य और सुगम संगीत का कार्यक्रम आयोजित होगा।
सम्मान समारोह: खेल, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले जिले के प्रतिभावान व्यक्तियों और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
आदि-अद्री महोत्सव:अधौरा खेल मैदान में आदिवासी जनजातियों की परंपराओं और समृद्ध संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से ‘आदि-अद्री महोत्सव’ मनाया जाएगा।
बिहार दिवस के उपलक्ष्य में 22 मार्च को विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रभात फेरी: 22 मार्च को सुबह 6:30 बजे समाहरणालय से प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जगजीवन स्टेडियम में समाप्त होगी।
खेल और विज्ञान: जगजीवन स्टेडियम में कबड्डी, ताईक्वांडो व एथलेटिक्स जैसे खेलों का आयोजन होगा।
प्रशासनिक दिशा-निर्देश
सफाई अभियान: जिला स्थापना दिवस और बिहार दिवस के अवसर पर सभी सरकारी भवनों, विद्यालयों, चौक-चौराहों और प्रतिमाओं की विशेष सफाई और रंग-रोगन का निर्देश दिया गया है।
प्रकाश सज्जा: सरकारी भवनों और प्रतिष्ठानों में विद्युत लाइटों और दीप प्रज्ज्वलन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं, साथ ही आम नागरिकों से भी अपने घरों को प्रकाशित करने की अपील की गई है।
आयोजन समितियां: कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति और सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति का गठन किया गया है।
प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को इन कार्यक्रमों का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि
जिले के गौरव को बढ़ाया जा सके।