A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

जीवन दायिनी नदियों का सीना कर रहे छलनी रेत माफियाओं द्वारा किया जा रहा रेत का अवैध उत्खनन

ढीमर खेडा पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते टैक्टर ट्राली को किया जप्त

 

 

कटनी

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा जी के निर्देशन में, एवम श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डाॅ संतोष डेहरिया और श्रीमान एसडीओपी महोदया श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में और श्रीमान टीआई महोदय ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।आज दिनांक 6/04/26 को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र से गुजरने वाली महानदी के मोहदी घाट पर ट्रैक्टर ट्राली से रेत निकाली जा रही हैं। मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई और मौके से एक ट्रैक्टर में ट्राली को मय रेत के पकड़ा गया और

 

Screenshot 2026 04 09 20 59 39 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 1

बिना नंबर का नीले रंग के टैक्टर ट्राली में अवैध रेत परिवहन कर चालक राम विशाल कोल पिता सकोरी कोल उम्र 26 साल निवासी ग्राम महोदा के द्वारा ले जाते हुए पुलिस द्वारा पकड़ा गया जो रेत के संबंध में चालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस द्वारा अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली चालक से जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। जब्त किए गए ट्रैक्टर का वाहन स्वामी विनोद रजक पिता चंद्रिका प्रसाद रजक निवासी महोदा का होना सामने आया है।

प्रकरण में रेत के अवैध उत्खनन के संबंध में खनिज अधिनियम व संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे ने बताया कि रेत माफियाओं एवं अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुबच्चन यादव,आरक्षक पंकज, डूमन और गंधर्व की भूमिका रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!