उत्तर प्रदेशसोनभद्र

सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी का शानदार परिणाम

यूपी बोर्ड 2026 में छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, टॉपर्स ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय के हाई स्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल छा गया और शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।IMG 20260423 205056
हाई स्कूल (कक्षा 10) के टॉपर्स में कविता ने 535 अंक (89.16%) हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गरिमा राज 531 अंक (88.50%) के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि मनीष कुमार गुप्ता ने 530 अंक (88.33%) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इन छात्रों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आशीष कुमार ने 429 अंक (85.80%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिव कुमार 414 अंक (82.80%) के साथ द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि दीप्ति भारद्वाज ने 402 अंक (80.40%) हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल छात्रों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का श्रेय दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर श्रीवास्तव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना है।” उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है। विद्यालय परिवार ने कहा कि उनका संकल्प गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य निर्माण करना है, और इस परिणाम ने उस दिशा में एक मजबूत कदम साबित किया है।
इस शानदार सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि पूरा दुद्धी क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह परिणाम आने वाले वर्षों में अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!