
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ सगमा (गढ़वा): पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धुरकी पुलिस को अहम सफलता मिली है। विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान C.F. No.- 2951/2017 के तहत रामजी कोरवा (38 वर्ष), सम्पत कोरवा (67 वर्ष), रामराज कोरवा (51 वर्ष), तकदीर कोरवा (50 वर्ष) और विजय कोरवा (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा, DW वारंटी नागेंद्र ओरांव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी आरोपी ग्राम परासपानी खूर्द एवं कटहर के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी गिरफ्तार आरोपियों को नगर उंटारी न्यायालय एवं फैमिली कोर्ट, गढ़वा में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है।









