
दिनांक 9.5 .26 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय ट्रैफिक चालान के मामलों को निपटारा हेतु तीन विशेष पीठों का गठन किया गया है जिसमें अनुमंडल विधिक सेवा समिति शेरघाटी में एक एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया में दो किया गया है प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष प्रदीप कुमार मलिक के निर्देश पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया (पुरानी कमिश्नरी भवन एपी कॉलोनी) में तैयारी के लिए सचिन जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक के साथ संयुक्त आयोजन पीठ स्थलों का निरीक्षण किया गया जिसमें पझकरो के अधिक संख्या में उपस्थित होने को ध्यान में रखते हुए शेरघाटी अनुमंडल में 5 काउंटर की व्यवस्था की गई है वहीं गया में कुल 10 काउंटर की व्यवस्था की गई है जिसमें चालान का शमनीय शुल्क एवं जुर्माना राशि जमा लेने का काउंटर बनाया गया है साथ में साफ सफाई पर जोर देते हुए महिला एवं पुरुष के लिए विशेष शौचालय एवं स्वच्छ जल का प्रबंध करने का आदेश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिया गया है
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़









