
ग्राम पंचायत खारड़ा में जनसुनवाई के दौरान पानी, बिजली, सड़क का मुद्दा छाया रहा।

पाली रोहट क्षेत्र में ग्राम पंचायत खारड़ा में मासिक जनसुनवाई गुरुवार 7 मई 2026 को प्रशासक गीगा देवी भंवरलाल बावरी की अध्यक्षता में प्रभारी वासुदेव आर आई की मौजूदगी में आयोजित की गई जिसमें आमजन ने पानी बिजली सड़कों के मुद्दों को उठाया पानी बिजली से आमजन परेशान है वही सड़के टूटी हुई है आम जन को आने जाने में परेशानी हो रही है इस मौके पर जीएसएस खारड़ा के उपाध्यक्ष शंकर लाल फुलवारिया, पटवारी अनोप सिंह, वीडिओ श्याम सिंह बिश्नोई, कृषि पर्यवेक्षक अमिषा चावला, कनिष्ठ लिपिक मोनिका कंवर, पशु डॉक्टर मनोज कुमार, रमेश सिंह सहित ग्रामवासी मौजूद रहे







