
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*बजरंग सेना जिलाध्यक्ष इंजी.संदीप कोरी का आरोप है कि उक्त अधिकारी द्वारा लगातार आम नागरिकों एवं वाहन चालकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है तथा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कथित अवैध वसूली की जा रही है। बजरंग सेना के राष्ट्रीय महासचिव मिश्री चंद्र गुप्ता ने बताया कि यातायात जांच के नाम पर आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है और भय का वातावरण बनाया जाता है। संगठन के अनुसार कई नागरिकों ने अधिकारी के व्यवहार को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि एस.आई. हेमंत पटेल द्वारा काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्यवाही की जाती है, जबकि स्वयं उनके निजी वाहन में नियमों के विपरीत काली फिल्म लगी हुई है। जब इस विषय में उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि जिससे जांच करवाना हो करवा लो, मैं किसी से नहीं डरता। जिला बजरंग सेना ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी पर उचित वैधानिक कार्यवाही की मांग की है। संगठन का कहना है कि पुलिस प्रशासन की गरिमा बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाना आवश्यक है। साथ में जिला महामंत्री बसंत सिंह ठाकुर, राहुल दुबे, राहुल लकी दुबे,विपिन पटेल, उमेश कुशवाहा, मोहनसिंह,गौरव अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




