A2Z सभी खबर सभी जिले की

चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रीमियर लीग CAPL का भव्य आयोजन ट्रैंक्विल टोन एरिना स्पोर्ट क्लब में हुआ,

कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने पहुंच कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

*चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रीमियर लीग CAPL का भव्य आयोजन ट्रैंक्विल टोन एरिना स्पोर्ट क्लब में हुआ, सांसद रमेश अवस्थी ने पहुंच कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया*

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़, विनीत सिन्हा कानपुर नगर।

IMG 20260516 WA0002 3

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग (CAPL) 2026 का उत्साह अब अपने चरम पर पहुंच चुका है और टूर्नामेंट का चौथा दिन क्रिकेट प्रेमियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समुदाय तथा शहर के गणमान्य नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कानपुर के गाँधी ग्राम पार्क के सामने स्थित ट्रैंक्विल टोन एरिना स्पोर्ट क्लब में आयोजित इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में न केवल चार अत्यंत महत्वपूर्ण लीग मुकाबले खेले गये। कानपुर लोकसभा के माननीय सांसद रमेश अवस्थी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, कानपुर दक्षिण शिवराम सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बधाई। उन्होंने मैदान में बल्लेबाजी कर जोर आजमाईस की ।

CAPL चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रीमियर लीग एक बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसमें टीम के मालिक, खिलाड़ी और आयोजक सभी CA सदस्य हैं।

यह टूर्नामेंट बॉक्स क्रिकेट शैली का है जिसमें 10 पुरुष टीमें और 3 महिला टीमें भाग ले रही हैं। टीमों की नीलामी IPL शैली में की जाती है।

इस लीग का पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस टाइटल स्पॉन्सर है। 

टूर्नामेंट का फाइनल 17 मई, रविवार को ट्रैंक्विल टोन एरिना में खेला जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी शामिल होने आ रहें हैं।

IMG 20260516 WA0022

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग ने अल्प समय में ही CA समुदाय के बीच एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। यह आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि पेशेवर एकता, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, नेटवर्किंग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का सशक्त मंच बन चुका है। वरिष्ठ एवं युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स खेल के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ते हैं और आपसी सहयोग तथा सौहार्द को और अधिक मजबूत करते हैं।

टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों ने अब तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और दर्शकों को उच्च स्तरीय एवं रोमांचक क्रिकेट का आनंद मिला है। आज के मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह है, क्योंकि प्रत्येक टीम जीत दर्ज कर प्लेऑफ की अपनी संभावनाओं को मजबूत करना चाहती है।

IMG 20260516 WA0035 IMG 20260516 WA0021

CAPL आयोजन समिति के सदस्य CA आनंद गुप्ता, CA वैभव गुप्ता, CA रजत अग्रवाल, CA आकाश गुप्ता, CA मिकी भाटिया एवं CA क्षितिज वर्मा, ने संयुक्त रूप से कहा कि CAPL का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समुदाय को एक साझा मंच पर लाकर भाईचारे, सहयोग और प्रेरणा की भावना को सुदृढ़ करना है।

BeautyPlus 20260516101312632 save BeautyPlus 20260516100856613 save

IMG 20260516 WA0031

सीए अंकुर गोयल सीए हिमांशु कपूर सीए ज्ञान प्रकाश गुप्ता सीए शरद सिंघल सीए शैलेश शर्मा सीए मनीष श्रीवास्तव सीए छवि जैन सीए राहुल चंद्रा अन्य वरिष्ठ सीए मौजूद थे।

सांसद रमेश अवस्थी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, कानपुर दक्षिण की गरिमामयी उपस्थिति और महत्वपूर्ण मुकाबले ने इस आयोजन को और अधिक भव्य, प्रेरणादायी एवं सफल बना दिया।उन्होंने मैदान में उतर कर बॉलिंग और बैटिंग करके चौके, छक्के लगाये।

IMG 20260516 WA0032

Screenshot 20260516 124319 Facebook Screenshot 20260516 124534 Facebook

CAPL 2026 निरंतर यह सिद्ध कर रहा है कि जब पेशेवर समुदाय खेल के माध्यम से एकजुट होता है, तो वह ऊर्जा, सकारात्मकता और सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

प्रमुख रूप से CAPL आयोजन समिति, कानपुर CA आनंद गुप्ता, CA रजत, अग्रवाल, CA वैभव गुप्ता, CA आकाश गुप्ता, CA मिकी भाटिया, CA क्षितिज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।

IMG 20260516 WA0006

 

Back to top button
error: Content is protected !!