A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

गणेशपुर टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हल्ला बोल, विधायक रवि बहादुर बोले —

“हक नहीं मिला तो यहीं धरने पर बैठेंगे!”

WhatsApp Image 2026 05 16 at 2.10.05 PM

🚨 गणेशपुर टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का हल्ला बोल, विधायक रवि बहादुर बोले — “हक नहीं मिला तो यहीं धरने पर बैठेंगे!” 🚨

सहारनपुर: उत्तराखंड के ज्वालापुर विधायक Ravi Bahadur एवं भगवानपुर विधायक Mamta Rakesh गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुग्गावाला क्षेत्र के ग्रामीणों की भारी भीड़ के साथ गणेशपुर टोल प्लाजा पहुंच गए। टोल को लेकर लंबे समय से चल रही नाराजगी आखिरकार खुलकर सामने आ गई, जहां ग्रामीणों ने टोल कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार और स्थानीय लोगों को नियम अनुसार छूट न देने के आरोप लगाए।

टोल प्लाजा पर जैसे ही विधायक समर्थकों और ग्रामीणों के साथ पहुंचे, वहां हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए थाना पुलिस पहले से ही मौके पर तैनात रही और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। विधायक रवि बहादुर ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि टोल प्रबंधन ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वह मौके पर ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ जाएंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय निवासियों को टोल नियमों के तहत मिलने वाली सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं और कई बार टोल कर्मचारियों द्वारा लोगों से दुर्व्यवहार भी किया जाता है। इसको लेकर लंबे समय से आक्रोश बना हुआ था। विधायकों ने भी ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जनता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हालात बिगड़ते देख टोल मैनेजमेंट ने तुरंत विधायक रवि बहादुर, ममता राकेश और अन्य जनप्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया। सूत्रों के अनुसार वार्ता में स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री सुविधा, पहचान पत्र व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ग्रामीणों के अधिकारों को लेकर पूरी मजबूती से डटे रहे।

टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के चलते माहौल काफी गर्म दिखाई दिया, हालांकि पुलिस प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल वार्ता जारी है और ग्रामीण टोल प्रबंधन के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्ट: एलिक सिंह
📞 संपर्क: 8217554083
🖋 संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!