A2Z सभी खबर सभी जिले की

फर्जी पहचान बताकर शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कथित दुल्हन सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

3 / 100 SEO Score

FB IMG 7173868497305758792सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड छतरपुर के पास के एक फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एक महिला एवं उसके सहयोगियों ने झूठी पहचान बताकर शादी का झांसा दिया तथा कागजी विवाह की प्रक्रिया पूरी कर धोखाधड़ी करते हुए फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की पहचान छिपाने, आपराधिक षड्यंत्र एवं धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा के निर्देशन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर कथित दुल्हन सहित पांच आरोपियों में 1. रचना अनुरागी पिता सुम्मेरा अनुरागी निवासी देरी रोड, छतरपुर, 2. राजनारायण पिता गोकुल प्रसाद सिसोदिया निवासी चंदला, 3. शंभू पटेल पिता गुजराती लाल पटेल निवासी ग्राम हिनौता, 4. बबलू उर्फ जयप्रकाश पिता भगवान दास अहिरवार निवासी ग्राम पचौरा थाना बमोरी कला जिला टीकमगढ़ तथा 5. कमलेश उर्फ भगत पिता लक्ष्मी प्रसाद पटेल निवासी ग्राम बेला टोड़ी, फतेहपुर जिला झांसी (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी की गई संपत्ति में से प्राप्त ₹80,000 नगद, कथित दुल्हन के फर्जी आधार कार्ड, विवाह से संबंधित दस्तावेज (जो पंजीकृत विवाह के नहीं थे) तथा वस्त्र बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने आपसी षड्यंत्र के तहत पूरी घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी राजनारायण स्वयं को कथित दुल्हन का मामा बताकर फरियादी का विश्वास जीत रहा था तथा शादी कराने के नाम पर पैसों का लेन-देन तय किया गया था। आरोपियों को विधिवत कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक उमा परिहार, सहायक उप निरीक्षक गिरिजेश राजा, प्रधान आरक्षक संदीप तोमर, शैलेंद्र सिंह, राजेश यादव, हृदेश सिंह, आरक्षक भूपेंद्र, राहुल यादव, महिला आरक्षक रोहिणी, सुखवाती, सुनीता एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम की भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!