A2Z सभी खबर सभी जिले की

पिता ने दो नाबालिग बेटियों से रेप किया

बस्ती की थाना कलवारी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी ने पति पर दर्ज कराया केस।

3 / 100 SEO Score

बेटी जिस पिता की उंगली पकड़ कर चलना सीखती है और जिस पिता का साया बेटी की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है वही पिता अगर बेटी की अस्मिता पर हमला करने लगे तो रिश्तों का सबसे पवित्र बंधन भी शर्मसार हो जाता है। बस्ती में दो सगी बेटियों ने अपने ही पिता पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी, तहरीर में आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ अपनी ही सगी बेटियों से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

IMG 20260712 002929

IMG 20260712 002951बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 और 16 साल की दो बहनों ने अपने सगे पिता पर जबरन शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। युवतियों का आरोप है कि उसका पिता कई महीनों से उसके साथ गलत हरकत कर रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पिता शराब के नशे में अक्सर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक संबंध बनाते हैं। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे धमकाया गया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन अब उसने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जब दोनों बेटियां अपने पिता की हरकत से परेशान हो गई तो उन्होंने पूरी बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां ने इस का विरोध किया लेकिन वह नहीं रुका और अपनी ही सगी बेटियों से जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता की

मां ने अपने ही पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी, तहरीर देने के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया और अलग अलग फोन नंबर से तहरीर वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी देने लगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्टिव हुई और दरिंदे बाप को धर दबोचा, अभियुक्त के खिलाफ धारा 65(1), 352(2), 5N/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!