

बेगूं। उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर माथुर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान एसडीएम अंकित सामरिया, डीएसपी अंकित कुड़ी एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं एवं व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर माथुर को सम्मान मिलने पर पत्रकार जगत एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि समाज में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार जनसमस्याओं को प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाने के साथ-साथ आमजन को जागरूक करने का कार्य करते हैं। वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर माथुर का सम्मान उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव एवं क्षेत्र के प्रति योगदान का सम्मान है।




