A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )सड़क परिवहन

अधूरे पुल के कारण ग्रामीणों को उफनते नाले के ऊपर बने अस्थाई पुल से जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है

प्राथमिक शाला के बच्चे सहित ग्रामीण रोजाना लकड़ी/ लोहे की पटरियों के सहारे नाला पार करतें हैं

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 24 अगस्त 2026 ।।

पेन्ड्रारोड गौरेला, छत्तीसगढ–:: गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के गौरेला जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत धनौली के बैगापारा में आधे अधूरे पुल निर्माण के कारण यहां के निवासियों को बरसात के इस मौसम में ऊफनते हुए नाले के ऊपर बने अस्थाई पुल से जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। अधूरे पुल के कारण प्राथमिक शाला जाने वाले बच्चों को और ग्रामीणों को प्रतिदिन यहां पर लकड़ी और लोहे की पटरियों के भरोसे नाला पार करना पड़ता है। बारिश में नाले में पानी के तेज बहाव दौरान यहां का रास्ता और भी खतरा भरा हो जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनौली पंचायत के बैगापारा में इस पुल का निर्माण कार्य लगभग छह माह पूर्व शुरू किया गया था, जिसके चलते यहां पुरानी सड़क को तोड़ दिया गया था, जिसका निर्माण भी पूरा नहीं किया गया। अब यहां के निवासियों के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं होने से बैगापारा बस्ती का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से प्रभावित है, रास्ता नहीं होने से मजबूरी में ग्रामीणों और स्कूल के बच्चों को नाले के ऊपर अस्थाई पुल पर से गुजरना पड़ता है, जो कि खतरों भरा हो सकता हैव यहां पर बना अस्थाई पुल भी संकरा ,अस्थिर है, प्रतिदिन स्कूल के समय बच्चों को इसी नाले के रास्ते होकर स्कूल पहुंचना पड़ता है, अभी बारिश का मौसम चल रहा है, ऐसे में नाला उफान पर होने से पानी का बहाव कभी तेज भी हो जाता है, ऐसी परिस्थिति में नाले पर बने अस्थाई पुल पर संतुलन बिगड़ने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। यहां पर पुल का काम आधा अधूरा होनै से इस रास्ते पर वाहन भी नहीं गुजर सकते है, ऐसे में बीमार बुजुर्ग व्यक्ति, गर्भवती माताओं बहनों, को इलाज की जरूरत पड़ने पर बाहर जाना बहुत ही मुश्किल बन जाता है, आपातकाल में एंबुलेंस भी बस्ती तक नहीं पहुंच सकता है। अत: पहां स्थित नाला के ऊपर स्थाई पुल होना बहुत ही आवश्यक हो जाता है, जिससे यहां के निवासियों, स्कूली बच्चों को नाला पार करने के लिए खतरा मोल न लेना पड़े। स्थाई पुल बनने तक नाले को पार करने के लिए सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे बारिश के मौसम मे किसी बड़े हादसे को होने से रोका जा सकता है। 20260824 151610

20260824 150806

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!