
कल रात्रि को श्रावण मास शुक्ल पक्ष पुत्रदा एकादशी पर श्याम लाडली, श्री हरिवंश दुलारी रेणु भगतनी के सानिध्य मे सैनी सभा नारनौल मे श्याम संकिर्तन का आयोजन हुआ।

खाटू श्याम बाबा का कीर्तन करते हुए सर्व प्रथम आचार्य अजय शर्मा ने यजमानो से गणेश जी सहित सभी देवी देवताओ का पुजन करा कर बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित करा कर राणा म्युजीकल गुर्प द्वारा संकिर्तन प्रारम्भ किया।
संकिर्तन रेणु भगतनी जो झज्जर सुबाना से खाटु श्याम जी की दुसरी पेट पहलनीया यात्रा कर रही है उनके नारनौल पहूंचने पर नारनौल की सभी धार्मिक संस्थाओ द्वारा आयोजित किया गया था। 7 जुलाई को यात्रा प्रारंभ हुई थी जो आज 48 वां दिन नारनौल मे प्रवेश किया। जब वो पेट पहलनीया चल रही थी तो नारनौल शहर उनके दर्शन के लिए उमड़ पडा जन सैलाब ने पुष्प वर्षा से उनका स्वागत अभीनंदन किया। तत्पश्चात रेणु भगतनी के सानिध्य मे संकिर्तन का आगाज हुआ। संजय राणा ने गणेश वंदना कर संकिर्तन का आगाज किया।
नारनौल की धार्मिक संस्थाओ ने श्याम लाडली श्री हरिवंश दुलारी रेणु भगतनी का दुपट्टा ओढाकर व समर्ती चिन्ह देकर नारनौल नगरी मे पधारने पर स्वागत अभीनंदन किया। नारनौल शहर की प्रमुख संस्था श्री श्याम महायज्ञ आयोजन समिति, श्री श्याम दिवाने मण्डल, श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ सेवा समिति, श्री गौ गोपाल प्रचार एंव असहाय संस्थान, श्री श्याम मस्ताने मण्डल, श्री श्याम स्वंय सेवक मण्डल, राधे राधे प्रभात फेरी, राधा रानी प्रभात फेरी व वरिष्ठ नागरिक संगठन सहीत नारनौल शहर की अनेक संस्थाऐ मौजूद थी। संकिर्तन मे अनेक गायकारो ने अपनी हाजरी लगाई। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सिदार्थ भगत जी, खेमचन्द शर्मा, सुरेन्द्र सैनी गिरदावर, दौलतराम गर्ग, मनीष शास्त्री, प्रवीण शर्मा पटीकरा, रामेश्वर शर्मा, रवी शर्मा बाछौदीया, राकेश, जोगेन्द्र, प्रियांशु व RR गुर्प रेवाड़ी रोड़ सहीत सैकड़ों की संख्या मे पुरुष और महिलाऐ मोजूद थी।






