A2Z सभी खबर सभी जिले की

Kaushambi: पंचायत सहायक से प्रधान ने की छेड़खानी, केस दर्ज

सिराथू। सदर कोतवाली के सेलरहा गांव के प्रधान पर पंचायत सहायक ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। छह दिन पहले की गई शिकायत पर मंथन के बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सेलरहा गांव की पंचायत सहायक का कहना है कि छह दिन पहले वह पंचायत भवन में कंप्यूटर पर काम कर रही थी। इस दौरान प्रधान पुष्पराज सिंह पहुंचा और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मामला चुनावी रंजिश का है। छह दिन बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!