A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को हजारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त को आबकारी अधिनियम के तहत भेजा जेल

हजारा, पीलीभीत – पीलीभीत जनपद के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस की ओर से अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ तथा मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना हजारा प्रभारी निरीक्षक परमेन्दर कुमार के नेतृत्व में हजारा पुलिस द्वारा अपराधियों व अवैध रूप से कच्ची शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। ऐसी एक और कार्यवाई में बुधवार को एक युवक को बिक्री करने के लिए ले जाते समय बीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें कि बुधवार को हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक परमेन्दर कुमार के कुशल निर्देशन में उप निरीक्षक राकेश कुमार कांस्टेबल सुधीर कुमार तथा कांस्टेबल अमित कुमार के साथ थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। कि तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज गांव में एक युवक अवैध कच्ची शराब को बिक्री करने के लिए ले जा रहा है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध रूप से खड़े व्यक्ति को दबोच लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक के जरीकेन में बीस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। जो बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने अपना नाम गुरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र जोगेंद्र सिंह थाना हजारा जनपद पीलीभीत का होना बताया। इसको लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक परमेन्दर कुमार ने हमें बताया कि चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने बीस लीटर अवैध कच्ची शराब को बिक्री के लिए ले जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!