A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

समाजसेवी रमाकान्त मिश्र की पुण्यतिथि पर अर्पित की गयी पुष्पांजलि

लालगंज प्रतापगढ़।समाजसेवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग।

सांगीपुर क्षेत्र के पूरे शिवगुलाम देउम पूरब में बाबा जयगुरूदेव के अनुयायी रहे समाजसेवी रमाकान्त मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विप्र समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय रमाकान्त मिश्र को सादगी का प्रतीक ठहराते हुए उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। आचार्य बृजबिहारी मिश्र एवं समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्व. रमाकान्त मिश्र जयगुरूदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अभिषेक मिश्र, धनंजय मिश्र, करूणापति मिश्र, आशुतोष मिश्र, बद्रीनाथ मिश्र, राधे बिहारी मिश्र, राजेन्द्र मिश्र, देवी प्रसाद आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!