A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

बिजली का तार टूटा गेंहू की फसल जली

सॉर्ट सर्किट से खेत में आग लगने के खेत में खड़ी खड़ी गेंहू की फसल जल कर हुई राख

हाइटेंशन लाइन में फाल्ट होने से गेहूं के खेत में लगी आग

बीकानेर

संवादाता दामोदर सारस्वत

बीकानेर जिले की ग्राम पंचायत हेमेरा में बिजली की 11केवी लाइन का तार टूटने से खेत में खड़ी दो बिघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। गेहूं की फसल जलने से किसान का करीब एक लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
गेहूं के खेत में लगी आग को तो किसानों ने बुझा ली है, लेकिन नुकसान को लेकर बिजली कंपनी के खिलाफ आक्रोश है। इस नुकसान के लिए किसान बिजली कंपनी को जिम्मेदार बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हेमेरा के किसान मनोज कुमार पुत्र रामेश्वर लाल सारस्वत ने अपने खेत में गेहूं की फसल बो रखी है। गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई थी, कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे खेत के बीच से निकली 11केवी बिजली लाइन का तार टूट गया। बिजली लाइन फॉल्ट होने के साथ एक चिंगारी गेहूं की फसल पर पड़ी, जिससे लगभग दो बिघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
आग लगने का पता जैसे ही मनोज कुमार को लगा और उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की तब तक, करीब दो बिघा में लहलहा रही गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
किसानों ने खेत पर पहुंचकर आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन किसान मनोज कुमार का लाखो रुपए का नुकसान हो गया है।
मनोज कुमार ने इस संबंध में नापासर थाने में उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज करवाईIMG 20240418 WA0000 2 IMG 20240418 WA0001 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!