A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

जयपुर पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जी ने यातायात एवम् महिला सुरक्षा जन जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महिला सुरक्षा जन जागरूकता वाहन रैली

IMG 20240502 172203
Oplus_131072
IMG 20240502 172124
Oplus_131072
आमजन में यातायात नियमों की पालना एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए जयपुर शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों, गली, मोहल्ला, स्कूल और कॉलेजों में जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त श्री बीजू जार्ज जोसफ के निर्देशन में बुधवार को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में सुरक्षा मान सम्मान अभियान के तहत मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह जन जागरूकता मोटरसाइकिल रैली अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात श्रीमती प्रीति चंद्र अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय श्री राष्ट्रदीप पुलिस आयुक्त यातायात श्री सागर जी की अगुवाई में निकाली गई।
इस रैली का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अहमियत और महिला सुरक्षा के महत्व समझना था।

Back to top button
error: Content is protected !!