सीवानA2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरदेशनई दिल्लीबिहार

जेडीयू के पुर्व विधायक का अनोखा अदांज आई लव यू बोलकर मांगे वोट। 

जिले के बड़हरिया के जेडीयू के पुर्व विधायक अक्सर सुर्खियों में रहते हैं,

 

 

सीवान: जिले के बड़हरिया के जेडीयू के पुर्व विधायक अक्सर सुर्खियों में रहते हैं,अपने उटपटांग हरकतों से चर्चा में रहने वाले एक बार चर्चा में है। नीतीश कुमार के करीबी और बरहड़िया के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह का एक विडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह सीवान के गांधी मैदान में एनडीए की ओर से आयोजित नामांकन सह आशीर्वाद सभा में मंच से आई लव यू कहते और आँख मार कर गाना गाते हुए नजर आ रहे है। इसके साथ ही साथ काफी अनोखे तरीके से चुनाव चिन्ह तीर छाप के बारे में भी बताते हुए नजर आते है।

 

 

आई लव यू कहकर पार्टी का निशान बताया

 

आपको बता दे की जैसे ही सभा में बोलने के लिए श्याम बहादुर सिंह माइक के पास पहुंचे। जनता डांस करने और गीत गाने की मांग करने लगे। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी गीत आँख मारा हो बाबू आँख मारा को गाना शुरू किया। इसके सात ही मंच पर से आँख मारने लगे। इसके अलावा उन्होंने जदयू का चुनाव चिन्ह तीर के निशान को आई लव यू कहते हुए लोगों को अलग अंदाज में बताया। इस दौरान मंच पर जदयू प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा, सीवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव सहित एनडीए के कई नेता मौजूद थे।मालूम हो कि सीवान लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद गांधी मैदान में आशीर्वाद सभा का आयोजन किया। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, लेशी सिंह, मंगल पांडे सहित कई स्थानीय नेता पहुंचे थे। इसके साथ ही बरहड़िया के पूर्व विधायक व नीतीश कुमार के बेहद करीबी श्याम बहादुर सिंह भी पहुंचे थे। अब देखना होगा कि पुर्व विधायक के अनोखे अंदाज से लोग कितने प्रभावित होते हैं , ये अब आने वाला समय बताएगा फिलहाल एक बार भी चर्चा में रहकर सुर्खियों बटोर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!