A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024

भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने किया विभिन्न गांवों का दौरा

बलिया।बलिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखरने सोमवार को लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न गांव का दौरा किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र बैरिया के शोभा छपरा लक्ष्मण छपरा धतुरी टोला सेवक टोला ठेकहा अठ गावां आदि गांव मे जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान गांव के लोगों ने भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। लोगों के बीच भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने कहा कि संसदीय क्षेत्र का की लालसा को लेकर वे जनता के बीच पहुँचे है।लोकसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुआ है। वह कार्य आप लोगों के बीच धरातल पर दिख रहा है। क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सड़क, हॉस्पिटल, रेलवे, फोर लाइन सड़क निर्माण कार्य के साथ साथ आवागमन के लिए लंबी दूरी तक चलने वाले ट्रेने चलने लगी है। आगे और भी इसमें बढोतरी होगी। उन्होंने कहा कि देश का विकास पी एम नरेन्द्र मोदी से ही सम्भव है। केंद्र सरकार द्वारा देशभर के महिलाओं के लिए घर-घर गैस सिलेंडर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को अनवरत मिल रहा है। इस दौरान भाजपा समर्थक अशोक शेखर अरविंद सिंह सेंगर अरुण सिंह निर्भय सिंह गहलौत भरत यादव विजय बहादुर सिंह पीयूष चौबे मंटू बिन्द राकेश मिश्र सी बी मिश्र उदय पासवान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!