मध्यप्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता पर्चियों का किया जा रहा है वितरण

13 मई को देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र की देवास, सोनकच्छ तथा हाटपीपल्या विधानसभा एवं खंडवा संसदीय क्षेत्र की बागली विधानसभा के लिए मतदान होना है।

लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता पर्चियों का किया वितरणFB IMG 1715255474718

लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत दिनांक 13 मई को देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र की देवास, सोनकच्छ तथा हाटपीपल्या विधानसभा एवं खंडवा संसदीय क्षेत्र की बागली विधानसभा के लिए मतदान होना है। लोकसभा निर्वाचन में सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें इस हेतु मतदान की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतदाता को क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर वितरित की जा रही है। इस दौरान मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान आमंत्रित किया जा रहा है तथा सभी शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है।FB IMG 1715255482681
लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाता मतदान करने के लिए प्राप्त पर्ची के साथ ईपिक कार्ड अथवा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 फोटोयुक्त पहचान पत्र में से किसी एक का उपयोग करके मतदान कर सकेंगे। केवल मतदाता पर्ची से मतदान की सुविधा नहीं मिलेगी। मतदाता पर्ची से मतदाता को सरल क्रमांक की जानकारी प्राप्त होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने सभी रिटर्निंग आफिसरों को बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्चियों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!