A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

मार्ग दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

मार्ग दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

मार्ग दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

 

 

राठ——–: दोस्त के साथ बाइक से दिल्ली जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जरिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं स्वजनों ने मारपीट कर उसे केमिकल खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।

जरिया थाने के अतरौली गांव निवासी नीरज श्रीवास (19)पुत्र अरविंद कुमार विगत 21 मई को दिल्ली से अपने दोस्त जीतेन्द्र के यहां ममना गांव आया था। 22 मई को वह उसी दोस्त के साथ बाइक से दिल्ली जा रहा था। तभी मथुरा के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसे आगरा के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे स्वजन उसे मेडिकल कालेज ग्वालियर ले गए। मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र बिना जानकारी के ममना गांव आया था। वह दूसरे दिन अपने दोस्त के साथ बाइक से दिल्ली जा रहा था। आरोप लगाया कि उसके पुत्र के साथ मारपीट कर उसे केमिकल खिलाया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज ग्वालियर ले गए। रुपए की किल्लत से उसका उपचार नहीं हो पा रहा था। जिस पर उसे घर ले आए थे। जिसपर सोमवार की देर रात करीब 12 बजे उसके पुत्र ने दम तोड़ दिया। मृतक घर का इकलौता चिराग था। दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। पुत्र की मौत पर मां दयावती व बहन बबली का रो रोकर बुरा हाल है। जरिया थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आईं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

———————————————-

है।

Back to top button
error: Content is protected !!