A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस समाहरणालय, गोपालगंज में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजन हुआ

  1. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस
    समाहरणालय, गोपालगंज में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजन हुआIMG 20240612 WA0041

 गोपालगंज

आज दिनांक-12.06.2024 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिहार कौशल विकास मिशन सभागार समाहरणालय, गोपालगंज में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र कुमार सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गोपालगंज के द्वारा किया गया। श्रम अधीक्षक, गोपालगंज के द्वारा बताया गया कि गोपालगंज जिला मेंअभी तक 75 बाल श्रमिकों में से पात्रता रखने वाले विमुक्त श्रमिकों के आलोक में 24 विमुक्त बाल श्रमिकों को मुख्यमंत्री राहत से कोष से प्राप्त 25000/-प्रति बाल श्रमिक की दर से बैंक में FD कर दिया गया है। जो उक्त श्रमिक के 18 वर्ष आयु होने पर भुगतेय होगा।vअन्य आर्थिक लाभ के साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी पात्रता के आधार पर आच्छादित किया जाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, गोपालगंज के द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सभी को मिल जुल कर गोपालगंज जिला को बाल श्रम मुक्त जिला बनाया है।
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हथुआ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम को संम्पन्न किया गया।

आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, गोपालगंज श्रम अधीक्षक, गोपालगंज, जिला नियोजन पदाधिकारी गोपालगंज अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति, गोपालगंज उपस्थित थे।इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गोपालगंज सदर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हथुआ, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिधवलिया, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी

कुचायकोट, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी थावे उपस्थितथे।कार्यक्रम में देवराह बाबा शिक्षण संस्थान विजयीपुर, मंगल पाण्डेय युवा मण्डल सिधवलिया, ग्रामीण युवा एवं बाल विकास समिति महिला विकास एवं जन जागृति मंच पंचदेवरी, बलिन्द्र समग्र विकास-सह-शिक्षण संस्थान कटेया, इंटक गोपालगंज एवं कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!