A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19Lok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन, अस्पताल में जाकर मरीजों को बांटे फल

देश की जनता राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है - राजन यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य

हजारा पीलीभीत । कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रायबरेली लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी के जन्म दिन के अवसर पर सम्पूर्णनानगर खीरी की कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की ।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष एंव संगठन प्रभारी बृज मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लखीमपुर खीरी जनपद के अंतर्गत सम्पूर्णनानगर खीरी कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर चिकित्सा प्रभारी डाक्टर पंकज सिंह की मौजूदगी में वहां भर्ती मरीजों को फल वितरित कर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। इसके साथ ही कांग्रेसियों ने वहां मौजूद डाक्टर पंकज सिंह समेत सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान सभी मरीजों का हाल चाल भी जाना। इस अवसर पर प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एंव संगठन प्रभारी बृज मौर्य ने कहा कि आज हम लोग अपने वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्म दिन मना रहे हैं। राहुल गांधी आज के समय में जन जन के सर्वमान्य नेता बन चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा तथा न्याय यात्रा के माध्यम से उन्होंने राष्ट्र की एकता का जो संदेश दिया है उसने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। आगे उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए राहुल गांधी ने जो शुरुआत की थी उसके सार्थक परिणाम वर्तमान में हुए लोकसभा चुनाव में सामने आए हैं।
इसके अलावा वहां मौजूद सम्पूर्णनानगर खीरी के कांग्रेस नगर इकाई के अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी राजन यादव ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी ने मोहब्बत का पैगाम लेकर विपक्ष को एकजुट करने का जो सराहनीय प्रयास किया है वह आने वाले दिनों में इंडिया महागठबंधन को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता द्वारा राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष एंव संगठन प्रभारी बृज मौर्य, सम्पूर्णनानगर कांग्रेस इकाई के नगर अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी राजन यादव, कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप, अमरीक सिंह, जाकिर अंसारी, बिकाऊ के साथ साथ काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!