उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19Lok Sabha Chunav 2024ताज़ा खबर

NCRES ने उठाई माॅग खत्म हो रेलवे काॅलोनी मे पानी की समस्या

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

Screenshot 20240621 162615 WhatsApp

आज रेलवे कोलोनी इंस्पेक्शन ग्रुप की मंडल मुख्यालय कार्यकारिणी के सदस्य गौरव श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के द्वारा रेलवे पूर्व एवं पश्चिम कालोनी मे निरीक्षण के दौरान यह पाया कि झांसी मे 45 डिग्री के इस तापमान में पिछले कई दिनो से रेलवे आवासीय काॅलोनी मे पानी के लिये त्राहि-त्राहि मची है जहाॅ एक ओर कर्मचारी और उनके परिवार के लोग एक-एक बूंद पानी के ऑटो और साईकिलो से हैण्ड पम्पो पर लाईन लगा रहे है वही दूसरी ओर पानी की आपूर्ति रेलवे काॅलोनी के स्थान पर अन्य स्थानो पर दी जाने लगी है जिससे रेलवे आवासी मे रहने वाले कर्मचारी व उनके परिवार के लोग जलापूर्ति नही होने के कारण परेशान हो रहे है और इस कारण उनमे आक्रोश व्याप्त हो रहा है।

          उक्त विषय की गम्भीरता को ध्यान मे रखते हुये संघ ने प्रशासन को पत्र लिखकर माॅग की है कि अन्य स्थानो पर दी लाने वाले अधिक जलापूर्ति को रोकते हुये रेलवे आवासीय कालोनी मे उचित जलापूर्ति करने की व्यवस्था की जायें ।

             इस दौरान श्रीमती जिंसी मैथ्यू, प्रिंसी सिंह, दीक्षा सिंह, सुनीता झा, गौरव श्रीवास्तव-।।, संतोष कुमार तिवारी, दिलराज सिंह, श्योराज सिंह, हरभजन सिंह, राहुल, अतेंद्र, कौशलेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे । संचालन श्री विवेक चड्डा ने और आभार उमर खान ने व्यक्त किये ।

Back to top button
error: Content is protected !!