A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

पांच दिवसीय राज्य स्तरीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ शुभारंभ

  1. पांच दिवसीय राज्य स्तरीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ शुभारंभ 

 गोपालगंजIMG 20240625 WA0061 IMG 20240625 WA0062

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बलेसरा, गोपालगंज में बालक और बालिकाओं में स्काउटिंग प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रत्येक नवोदय विद्यालय के एक-एक शिक्षक एवं शिक्षिका को प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रशिक्षण में पटना संकुल के 16 नवोदय विद्यालयों के 97 स्काउट और 99 गाइड तृतीय सोपान एवं 52 स्काउट और 46गाइड राज्य पुरस्कार हेतु प्रशिक्षण शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में कुल 294 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।
समग्र शिक्षा के तहत नवोदय विद्यालय समिति, भारत स्काउट गाइड की ओर से मंडल स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय नवोदय विद्यालय बलेसरा गोपालगंज में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वज शिष्टाचार से किया गया।
उद्घाटन समारोह में सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि प्रचार्य श्री सुधाकर शुक्ल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
साथ ही स्काउटिंग के संस्थापक लार्ड बेडन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
प्रचार्य ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन के साथ आयोजित तृतीय सोपान एवं राज्य पुरस्कार के सुखद संचालन की शुभकामनाएं दी।
जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) सारण आलोक रंजन ने कहा कि सभी प्रतिभागी को हर समय कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।
कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर गुप्ता मुख्य परीक्षक, एल टी (स्काउट) एन. वी.एस. स्टेट ने किया।
जिला संगठन आयुक्त आद्या कुमार शर्मा, रवि कुमार सिंह ने स्काउट गाइड को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्कूलों में कैडेट के बीच प्रशिक्षण को क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित किया।
यह प्रशिक्षण पांच दिनों तक संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रत्येक दिन समय सारणी में अलग-अलग पाठ्यक्रम शामिल होंगे। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के उप प्राचार्य पुष्प राज सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला गाइड आयुक्त सत्यवती कुमारी, वंदना कुमारी, एस के चौरसिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन में वरिष्ठ शिक्षक के एम मिश्रा, जीतेन्द्र गुप्ता, रिचा महतो, शिखा गौर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!