पठानकोट पंजाब — रिपोर्ट समीर गुप्ता
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने यू-टर्न लेते हुए भांजे आकाश आंनद को फिर से अपना उत्तराधिकारी और राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है। इसके पीछे की मुख्य वजह चंद्रशेखर आजाद हैं, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद ने नगीना सीट से विजय हासिल की — बता दें कि 2019 में नगीना सीट पर बीएसपी ने जीत दर्ज की थी। आजाद बहुजन आन्दोलन के अगले विकल्प के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं जो मायावती और बीएसपी के लिए ख़तरे की घंटी है। चंद्रशेखर आजाद अपनी बेबाक और जुझारू छवि के चलते बहुजन समाज में तेजी से अपनी पैंठ बना रहे हैं , विशेषकर युवा वर्ग उनके साथ जुड़ता जा रहा है। दूसरी ओर मायावती का राजनीतिक कद लगातार घट रहा है– ऐसे में मायावती आकाश आंनद के रूप में बहुजन समाजवादी पार्टी का भविष्य देख रही हैं। आकाश भी चंद्रशेखर की तरह अच्छे वक्ता हैं, युवा हैं, बेबाक तरीके से बहुजन समाज को आगे लेकर जाने की क्षमता रखते हैं। यूपी में आने वाले उपचुनावों में आकाश ही बसपा को लीड करेंगे और अपनी राजनीतिक योग्यता साबित करने का उनके लिए यह एक अच्छा मौका रहेगा। जहां तक चंद्रशेखर आजाद रावन की बात है तो वे नगीना सीट पर चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं — आने वाले समय में आकाश आंनद और चंद्रशेखर आजाद में से कौन बाज़ी मारता है, सभी की निगाहें इस पर रहेगी। फिलहाल जैसे जाटव, दलित और मुस्लिम समाज चंद्रशेखर आजाद को अपना समर्थन दे रहा है ऐसे में कहीं न कहीं फिलहाल उनका पलड़ा भारी दिखाई देता है।
कांठ: सावन की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
08/07/2026
ब्लॉक-2 क्षेत्र में अवैध कोयले के खिलाफ संयुक्त रूप से छापेमारी… पुलिस,सीआईएसएफ,व बीसीसीएल अधिकारी की जबरदस्त कार्यवाई
08/07/2026
बीसीसीएल धनबाद में कोयला चोरी पर लगाम लगाने के लिए CISF के 13 अधिकारियों का तबादला
08/07/2026
एरिया-10 जेलगोरा क्षेत्र में अवैध कोयले के खिलाफ संयुक्त छापेमारी, 19 टन कोयला जब्त
08/07/2026
वाराणसी: UP सरकार का ऐतिहासिक कदम, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज
08/07/2026
मैगलगंज से युवक हुआ गुमशुदा,परिजन परेशान
08/07/2026
महराजगंज में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन ‘कार-ओ-बार’ लगातार जारी है
08/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद मीरजापुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नई सड़क एवं पुल परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा की
08/07/2026
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिले मे प्रथम आगमन कल 9 जुलाई गुरूवार को हो रहा है: बीजेपी जिला मिडिया प्रभारी संजीव शुक्ला
08/07/2026
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान गयाजी में आवासित बालिका सोनम कुमारी एवं बालक विशाल कुमार को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल एवं वाराणसी उत्तर प्रदेश के भावी दत्तक माता पिता को दत्तक पूर्व पोषण देख रेख (PAFC) में दिया गया l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!