A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

एक महीने में पांच बार फुंका ट्रांस्फार्मर, ग्रामीणों ने एसडीओ बिजली का किया घेराव

कांठ में गांव गढ़ी के बिजली उपभोक्ताओं ने एसडीओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन * जताया भारी आक्रोश

कांठ में एसडीओ दफ्तर पर प्रदर्शन करते गांव गढ़ी के ग्रामीण।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ी में एक महीने में पांच पर बिजली ट्रांस्फार्मर फुंकने और बिजली आपूर्ति न मिलने से आक्रो​शित हुए ग्रामीणों ने एसडीओ बिजली दफ्तर पहुंचकर यहां जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मांग करने के बाद भी ट्रांस्फार्मर की क्षमता को नहीं बढ़ाया जा रहा है। जिस कारण उन्हें बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
एसडीओ दफ्तर के बार बैठे आक्रो​​शित ग्रामीण।

कांठ के गांव गढ़ी के मोहल्ला तलाई वाला (लौहारपुरा) का बिजली ट्रांस्फार्मर एक माह में पांच बार खराब हो चुका है। अभी दो दिन पहले भी इसमें आग लग गई थी, जिस पर सोमवार की शाम ही बिजली विभाग ने ट्रांस्फार्मर को बदलवाया था। लेकिन मंगलवार को उसमें जैसे ही बिजली आपूर्ति की गई, वैसे ही ट्रांस्फार्मर पांचवीं बार फिर से फुंक गया। इससे नाराज गढ़ी के ग्रामीणों ने पहले तो में ही जमकर प्रदर्शन किया और फिर वह सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर एसडीओ दफ्तर कांठ पहुंचे।

एसडीओ बिजली से वार्ता करते गढ़ी के ग्रामीण।

यहां ग्रामीणों ने एसडीओ ज्ञानेंद्र यादव का घेराव किया और बिजली आपूर्ति न मिलने पर जमकर हंगामा काटा। जो ट्रांस्फार्मर बार-बार खराब हो रहा है, उसकी क्षमता 100 केबी की है, जबकि आबादी और लोड को देखते हुए यहां 250-250 केबी के दो ट्रांस्फार्मर होने चाहिए। करीब घंटे तक एसडीओ दफ्तर पर ग्रामीणों का हंगामा रहा। इसके बाद आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए। उनके साथ ग्राम प्रधान गढ़ी फईम अहमद उर्फ लालू भी रहे। एसडीओ बिजली ने बताया कि गांव गढ़ा के ट्रांस्फार्मर की क्षमता बढ़ाने के संबंध में उन्होंने पहले ही विभाग को लिखकर भेजा हुआ है।

गांव गढ़ी में खराब ट्रांसफार्मर के पास जमा ग्रामीणों की भीड़।

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।

Back to top button
error: Content is protected !!