
रक्षाबंधन भाई बहनो का पवित्र पर्व होता है। इस दिन बहने अपने भाईयो को राखी बांधकर भाई के प्रति स्नेह आदर व्यक्त करती है। ऐसे मे जिन बहनो के भाई घरो से दूर रहते है, तो बहने राखी से पहले ही अपनी राखियां भाईयो तक पहुंचाने के लिए डाक द्वारा भेजती है। नागपुर डाक विभाग ने ऐसे ही घरो से दूर रहने वाले बहनो के भाईयो के लिए एक विशेष राखी लिफाफा उपलब्ध करवाया है। यह लिफाफे नागपुर शहर तथा जिले के सभी डाकघरों मे मिलेगें। इसके अलावा भाईयो को भेंट देने के लिए “माय स्टॉप” की सुविधा भी सिविल लाइंस जीपीओ मे शुरू किया गया है। डाक विभाग ने राखी के लिए छह प्रकार के लिफाफे शामिल किये है। बारिश के मौसम मे राखी का पर्व आता है। इसी को ध्यान मे रखते हुए सभी लिफाफे वाटरप्रूफ बनाए गए है। जिससे लिफाफे सुरक्षित रूप से पहुंचाए जा सके। इन लिफाफो मे डिजिटल शुभकामनाओ के साथ मिलने वाली राखी बहनो के भाईयो को खूब भायेगी। डाक विभाग ने लिफाफे मे राखी समय पर पहुंचाने के निर्देश सभी डाकघरों को दिये है। इस लिफाफे के माध्यम से स्पीड पोस्ट, रजिस्टर पोस्ट द्वारा विदेश मे भी तेजी से भेजने की व्यवस्था की गई है। राखी लिफाफे सहित अन्य लिफाफो पर “माय स्टॉप” के तहत नागरिकगण अपने प्रियजनो का पोस्ट का टिकिट लगा सकते है।





