
महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या “सर्वाइकल कैंसर (ग्रीवा कैंसर)” के बारे में भी जानकरी

आरा। रोटरी क्लब आरा द्वारा आज बुधवार को “मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम “ महावीर टोला आरा में डाॅ जीत शर्मा के आवास पर रोटरी राम कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि शहर की जानी मानी प्रतिष्ठित प्रसूति विशेषज्ञा डाॅ जीत शर्मा उपस्थित थी।प्रमुख वक्ताओं में प्रसूती विशेषज्ञा डाॅ संगीता गुप्ता, डाॅ वंदना सिंह, डाॅ जीवेश ने अपनी वक्तव्य दी वहीं साथ में रोटरी राजेश सिंह, रोटरी अखिलेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बहुत सी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर्स द्वारा महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाले समस्याओं और इसके ईलाज और नवजात शिशु के देखभाल के बारे में बताया गया, साथ ही महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या “सर्वाइकल कैंसर (ग्रीवा कैंसर)” के बारे में भी जानकरी, इससे बचाव और इसके वैक्सीन की जानकारी भी दी गई।इस एवर्नेस प्रोग्राम का संचालन रोटरी अवधेश कुमार पांडे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रोटरी मंजीत आनंद ने किया।






