A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

*◆जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायत

*◆जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायत

*जिला जनसंपर्क कार्यालय*

*धनबाद*

*दिनांक- 26 जुलाई 2024*

*प्रेस विज्ञप्ति संख्या -271*

*◆जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायत*

*◆_समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश_*

■उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आम-जन की शिकायतों व समस्याओं को सुना। उन्होंने संज्ञान में आए सभी मामलों के आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निष्पादन के लिए अग्रसारित किया।

■जनता दरबार में मुख्यतः जमीन विवाद संबंधी, आर्म्स लाइसेंस, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त कराने, धोखाधड़ी, पेंशन, जबरन उत्खनन, ऑनलाइन रसीद, अबुआ आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जाति/आवासीय प्रमाण पत्र, आंगनबाड़ी सेविका के चयन, जमीन बंटवारा, जमीन मापी समेत अन्य संबंधित आवेदन आए।

■इस दौरान उपायुक्त ने आवेदनों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा। इसके लिए अधाकिरियों को निर्देश दिया गया है।

■मौके पर प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग श्री नियाज अहमद मौजूद रहें।

*#Team_PRD_Dhanbad*

Back to top button
error: Content is protected !!