
प्राप्त जानकारी के अनुसार शेगांव से शिरडी जा रही एक एसटी बस सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर मे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस मे कुल चौतीस यात्री सवार थे, छह यात्री घायल हो गये। जानकारी अनुसार घटना आज सुबह करीब 9:30बजे के आसपास की है। जामगांव बस स्टैंड की एक एसटी बस शेगांव से शिरडी जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर धरणगांव के फौजी ढाबा के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर मे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस मे सवार छह यात्री घायल हो गये। घयलो का ईलाज अस्पताल मे चल रहा है।




